#भरतपुर: खेड़ली मोड़ थाना क्षेत्र के छोंकरवाड़ा कलां गांव में जमीन विवाद को लेकर एक युवक पर धारदार हथियारों और लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया गया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसके हाथ-पैरों में कई फ्रैक्चर आए हैं। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, हालांकि इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। #BreakingNews #LatestNews #viralnews