सीतामऊ: जल गंगा जल संवर्धन अभियान: नाहरगढ़ की प्राचीन बावड़ी का होगा जीर्णोद्धार, सीईओ ने किया निरीक्षण
मंदसौर जिले में जल संरक्षण एवं संवर्धन को बढ़ावा देने हेतु संचालित “जल गंगा जल संवर्धन अभियान” के अंतर्गत ऐतिहासिक एवं पारंपरिक जल स्रोतों के पुनर्जीवन की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। इसी क्रम में जनपद पंचायत गरोठ अंतर्गत ग्राम पंचायत नाहरगढ़ स्थित प्राचीन बावड़ी के जीर्णोद्धार का कार्य प्रारंभ किया जाएगा,