वारासिवनी: खेत के मकान से 9 क्विंटल सरसों चोरी, 7 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस रिमांड में पूछताछ जारी
वारासिवनी क्षेत्र में ग्राम कोस्ते निवासी किसान शिव प्रसाद चौहान के खेत स्थित मकान से 9 क्विंटल सरसों चोरी हो गई। 19 अप्रैल की रात अज्ञात चोरों ने मकान का ताला तोड़कर 28 में से 22 कट्टे (कीमत करीब 45 हजार रुपये) पार कर दिए। सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया। सभी को न्यायालय में पेश कर रिमांड लिया गया है।