चूरू: जिला परिषद सभागार में समीक्षा बैठक हुई संपन्न, मंत्री कन्हैया लाल चौधरी ने अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश
Churu, Churu | Jun 16, 2025 चूरू जिला मुख्यालय पर सोमवार दोपहर 12:30 बजे जिला परिषद सभागार में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं भूजल विभाग मंत्री कन्हैया लाल चौधरी ने जलदाय विभाग व अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक मे मंत्री ने कहा कि जिले में जलस्तर की जांच कर पानी को आमजन तक पहुंचाए जिससे जिले के आमजन को पानी का लाभ मिले सकें।