बहराइच: ज़िला बार एसोसिएशन सभागार में अधिवक्ताओं ने साधारण सभा की बैठक का किया आयोजन, न्यायिक कार्य से रहे विरत
दीवानी न्यायालय स्थित जिला बार एसोसिएशन सभागार मे अधिवक्ता हंसराम सोनकर व अन्य अधिवक्ताओं द्वारा हस्ताक्षरित एक प्रतिवेदन पर साधारण सभा की बैठक का आयोजन शुक्रवार को किया गया। इस बैठक के दौरान शुक्रवार को कजरी तीज के पावन पर्व पर धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहने तथा कासगंज की अधिवक्ता की हत्या के विरोध मे अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया