बेतिया, गलत एलाइनमेंट से सड़क निर्माण का आरोप, वार्ड पार्षद सहमत अली ने दी 3 दिनों में अनशन की चेतावनी
बेतिया के कालीबाग से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें स्थानीय वार्ड पार्षद सहमत अली ने नगर निगम प्रशासन और महापौर पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। वायरल वीडियो के अनुसार, पार्षद का दावा है कि महापौर द्वारा गलत स्थान पर सड़क का निर्माण करा दिया गया है, जिसकी वजह से कालीबाग मुख्य मार्ग पर लगभग दो फीट तक पानी जमा हो गया है। सड़क पर हुए इस भारी जलजमाव के कारण आम जनता के साथ-साथ श्रद्धालुओं को आवाजाही में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
वार्ड पार्षद सहमत अली ने नाराजगी जताते हुए कहा कि उन्हें जनमानस में बदनाम करने की नीयत से सड़क का एलाइनमेंट बदला गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस गलत निर्माण का सीधा असर क्षेत्र के विकास और जनता की सुविधाओं पर पड़ा है, जिससे उनकी छवि धूमिल करने की कोशिश की जा रही है।
मामले की गंभीरता को रेखांकित करते हुए सहमत अली ने नगर प्रशासन को खुली चेतावनी दी है। उन्होंने मांग की है कि सड़क निर्माण में हुई इस गड़बड़ी की तुरंत निष्पक्ष जांच कराई जाए और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि प्रशासन ने इस विषय पर संज्ञान लेकर जांच शुरू नहीं की, तो वह 3 दिनों के बाद अनशन पर बैठने के लिए मजबूर होंगे। इस वीडियो के सामने आने के बाद से
आगे देखना होगा कि नगर प्रशासन किस तरह का एक्शन लेता है।।
Bihar, India | Aug 2, 2026