झांसी: झांसी में आजाद समाज पार्टी ने DM को सौंपा ज्ञापन, प्राथमिक विद्यालयों को बंद करने व कौशांबी घटना की CBI जांच की मांग
Jhansi, Jhansi | Jul 3, 2025 उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्राथमिक विद्यालयों को बंद किए जाने के विरोध में और कौशांबी तथा प्रयागराज जिलों में हाल ही मे हुई घटनाओं की निष्पक्ष सीबीआई जांच की मांग को लेकर आजाद समाज पार्टी कांशीराम ने गुरुवार को झांसी मे जोरदार प्रदर्शन किया। पार्टी के कार्यकर्ताओ ने कलेक्ट्रेट कार्यालय तक मार्च किया और जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन दीया।