दतिया नगर: जुआ-सट्टा पर ढिलाई: दतिया में आरक्षक भूपेंद्र राणा निलंबित, एसपी मयूर खंडेलवाल की बड़ी कार्रवाई
जुआ और सट्टे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल ने बड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए थाना सिविल लाइन में पदस्थ आरक्षक भूपेंद्र राणा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। आरक्षक पर कार्य में लापरवाही बरतने और जुआ-सट्टा गतिविधियों को लेकर गंभीर उदासीनता दिखाने के आरोप हैं। निलंबन के बाद उन्हें थाना गोंदन अटैच किया गया हैं ।