हुज़ूर: भोपाल क्राइम ब्रांच ने पेट्रोल पंप पर डकैती डालने की योजना बना रहे गैंग के सरगना समेत पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार
Huzur, Bhopal | Apr 22, 2024 बैरागढ़ स्थित नायरा पेट्रोल पंप पर डकैती डालने की योजना बना रहे पांच बदमाशों को क्राइम ब्रांच ने दबोचा है।उनके पास से तीन चाकू, 100 ग्राम मिर्च पावडर, एयरगन समेत अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस ने इस गिरोह के सरगना शातिर वाहन चोर को भी गिरफ्तार किया है।आरोपी दिन में रैकी करके रात में वारदात को अंजाम देते थे।आरोपियों का बारिश से पहले बड़ी वारदात का प्लान था।