पोलायकलां: पोलाय कला मंडी में प्याज 2500 और लहसुन 15000 तक बिका, प्याज की आवक 11 हजार कट्टे, शनिवार को भी चालू रहेगी मंडी
पोलाय कला कृषि उपज मंडी में शुक्रवार को प्याज-लहसुन के भाव में स्थिरता के साथ मजबूती देखने को मिली। मंडी प्रभारी ने शाम 4 बजे जानकारी दी कि एक्स्ट्रा सुपर प्याज 2400 से 2500 रुपये प्रति क्विंटल और लहसुन एक्स्ट्रा सुपर 14000 से 15000 रुपये क्विंटल बिका। शनिवार को भी मंडी में नीलामी कार्य चालू रहेगा।