मधेपुरा: टीपी कॉलेज में युवाओं को युवा आपदा मित्र प्रशिक्षण दिया गया, 150 प्रतिभागियों ने भाग लिया
मधेपुरा के टीपी कॉलेज के सभागार भवन में 18 अप्रैल से चल रहे सात दिवसीय युवा आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम के तीसरे दिन छात्र-छात्राओं को विभिन्न आपदाओं से बचाव के व्यावहारिक तरीके सिखाए गए। इस प्रशिक्षण में 150 से अधिक छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को गले में फंसी वस्तु (जैसे सिक्का) निकालने की तकनीक बताया गया।