सरैया रेलवे ट्रैक पर युवक-युवती का शव मिलने से सनसनी, प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग का मामला
संतकबीरनगर। सरैया रेलवे ट्रैक पर शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे एक युवक और एक युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
मृतक युवक की पहचान अर्जुन (20 वर्ष) पुत्र रामसूरत, निवासी लिलहवा चमुखा, थाना कैम्पियरगंज, जनपद गोरखपुर के रूप में हुई। वह मैकेनिक का काम करता था। वहीं युवती की पहचान लक्ष्मीना (19 वर्ष) पुत्री खरबान, निवासी बखिरा चिरैयाडाड़, थाना बखिरा, जनपद संतकबीरनगर के रूप में हुई।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। हालांकि घटना के कारणों की पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।