चूरू: जिले में पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर कल से हड़ताल, रविवार को बैंकों में काले कपड़े पहनकर जताया विरोध
Churu, Churu | Sep 27, 2026 पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर बैंक कर्मचारियों का आंदोलन तेज हो गया है। रविवार को बैंक खुले रहे, जहां बैंक कर्मचारी काले कपड़े पहनकर नजर आए और अपनी मांगों के समर्थन में विरोध जताया। कर्मचारियों ने बताया कि मांगों को लेकर 28 सितंबर से तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल की जाएगी।