नबीनगर: न्यू डीलिया से डिक्की से ₹25 हजार उड़ाने वाला चोर गिरफ्तार, पुलिस को मिली बड़ी सफलता
औरंगाबाद जिले के नवीनगर प्रखंड में चोरी के एक मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। मोटरसाइकिल की डिक्की से 25 हजार रुपये चोरी करने के कांड में संलिप्त अभियुक्त अर्जुन पासवान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए नवीनगर थाना क्षेत्र के ग्राम न्यू डीलिया में छापेमारी की गई