कोल: जिले में तथाकथित पत्रकारों ने षड्यंत्र के तहत बुजुर्ग महिला से छुलवाए सीओ के पैर, महिला व परिजनों ने किया खुलासा
Koil, Aligarh | Apr 12, 2025 अलीगढ़ की पुलिस लाइन में एक बुजुर्ग महिला द्वारा सिविल लाइन सीओ के पैर छूने की वीडियो का खुलासा हुआ है। जिस महिला ने भरी भीड़ में सीओ के पैर छुए थे,उस बुजुर्ग महिला ने स्वम अपनी वीडियो वायरल कर आरोप लगाया है कि पुलिस लाइन में जब वे अपनी फरियाद लेकर पहुँचे थे तो वहाँ कुछ पत्रकारों ने षड़यंत्र के तहत सीओ के पैर छुलवाये थे। और उन्होंने ने ही हमारी वीडियो वायरल की।