ऊंचाहार: झाऊ का पुरवा सवैया हसन गाँव में करंट से झुलसी महिला, सीएचसी में भर्ती
ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के झाऊ का पुरवा सवैया हसन गाँव की रहने वाली गुड्डन सिंह 60 वर्ष गुरुवार की दोपहर घर पर बिजली के बोर्ड में पंखे का तार लगा रही थी, इसी दौरान तार कटा होने से उसमें प्रवाहित करंट की चपेट में आकर झुलस गई, आनन फानन परिजनों द्वारा उसे इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है।जहां महिला का इलाज किया जा रहा है।हालत सामान्य बताई जा रही है।