कोल: किठौली में संदिग्ध अवस्था में सड़क पर पड़ा मिला व्यक्ति का शव, परिजनों ने रंजिशन हत्या का लगाया आरोप
Koil, Aligarh | Mar 8, 2025 किठौली में एक व्यक्ति का शव संदिग्ध अवस्था में सड़क पर पड़ा मिला है। 40 वर्षीय पंकज शर्मा ऋषिकेश में टैक्सी चलाने का काम किया करते थे। पंकज के परिवार की गांव के परिवार से रंजिश चली आ रही है। पंकज के भाई नरेंद्र को शुक्रवार को पुलिस ने थाने में बिठा लिया था। पंकज भाई से मिलने के बाद गांव लौट रहे थे। शुक्रवार शनिवार मध्य रात्रि शव सडक पर पड़ा मिला।