बहरोड़: बहरोड़ में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही महिला ने फंदा लगाकर दी जान, प्रेमी लस्सी लेने गया था बाहर
Behror, Alwar | Jun 11, 2026 बहरोड़ क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक 25 वर्षीय विवाहिता महिला द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। महिला पिछले करीब 15 महीनों से अपने पति से अलग रहकर एक युवक के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।