खिजरसराय: मलमास मेला को लेकर तपोवन में चल रही तैयारी का एसडीओ ने जायजा लिया
मोहड़ा प्रखंड के ऐतिहासिक स्थल तपोवन में मलमास मेला की तैयारी को लेकर नीमचक बथानी के एसडीओ केशव आनंद ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने तपोवन कुंड पहुंचकर साफ-सफाई सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एसडीओ केशव आनंद ने बताया कि मेला को लेकर कुंड की सफाई सुनिश्चित करने के लिए मोहड़ा बीडीओ मुकेश कुमार यादव को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।