लोहरदगा: लोहरदगा से 15 मातृशक्तियाँ दुर्गावाहिनी प्रशिक्षण शिविर के लिए चतरा रवाना, आत्मरक्षा व राष्ट्रसेवा का लेंगी प्रशिक्षण
लोहरदगा की मातृशक्तियाँ आत्मरक्षा, संगठन और राष्ट्रसेवा का प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए चतरा रवाना हो चुकी हैं। रविवार से चतरा ज़िले में प्रारंभ हो रहे प्रांत स्तरीय सात दिवसीय प्रांतीय दुर्गावाहिनी प्रशिक्षण शिविर में रविवार सुबह लगभग 11:30 बजे शामिल होने हेतु लोहरदगा ज़िले से 15 माताएँ एवं बहनों का दल उत्साह के साथ रवाना हुआ।