बहराइच: रामलीला मैदान पहुंचे कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह बोले- राष्ट्र को सुरक्षित और संरक्षित करने का काम करती है भाजपा
बहराइच के रामलीला मैदान में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने भाजपा लोकसभा कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान पत्रकारों से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा कि राष्ट्र को सुरक्षित और संरक्षित करने का काम बीजेपी करती है। इस दौरान उन्होंने स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने की घोषणा पर पीएम मोदी को बधाई दी।