बहराइच: लेज़र रिसॉर्ट में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम के विकास पर आधारित एक दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का हुआ आयोजन
कोतवाली देहात इलाके के बहराइच सीतापुर मार्ग स्थित लेजर रिजॉर्ट में शनिवार को एमएसएमई विकास कार्यालय प्रयागराज द्वारा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम के विकास पर आधारित एकदिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में राज्य सरकार द्वारा उद्योगों के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में प्रतिभागियों को जानकारी प्रदान दी गई।