बहराइच: मटेरा इलाके में घायल अवस्था में मिले अज्ञात व्यक्ति की हुई मौत, पुलिस पहचान में जुटी
मटेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक अज्ञात व्यक्ति घायल अवस्था में पड़ा मिला था। जिसे 108 की मदद से बहराइच अस्पताल लेकर आए थे। जहां उसकी मौत हो गई। वहीं अस्पताल प्रशासन द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान के लिए शव 72 घंटे के लिए मर्चरी में रखवा दिया है। वहीं पुलिस जांच में जुट गई है।