बहराइच: बहराइच पहुंचे DIG देवी पाटन मण्डल अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने नानपारा में हूई लूट की घटना का जल्द खुलासा करने के दिए निर्देश
शनिवार को बहराइच पहुंचे डीआईजी देवीपाटन मण्डल गोण्डा ने बहराइच के नानपारा मे हूई सर्राफा व्यवसायी से लूट मामले का फीडबैक लिया। इस दौरान उन्होने मामले के जल्द खुलासे के निर्देश दिये हैं। अलर्ट के बावजूद भी हो रही घटनाओं को रोकने मे नाकाम पुलिस कार्यप्रणाली के सवाल पर उन्होने कहा की लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्यवाही की जायेगी।