बहराइच: बहराइच में 91 ग्राम पंचायतों की जमीन का बैनामा रुका, फोरलेन सड़क निर्माण में जमीन अधिग्रहण के बाद ही शुरू होगा बैनामा
राष्ट्रीय राजमार्ग बाराबंकी बहराइच रूपईडीहा को फोर लाइन में परिवर्तित करने की कवायद में पहली कड़ी जुड़ गई है। सड़क निर्माण की जद में आने वाले 91 ग्राम पंचायत की जमीन का बैनामा रोक दिया गया है। अब सड़क निर्माण में जमीन अधिग्रहण के बाद ही इन ग्राम पंचायतों का बैनामा शुरू हो सकेगा।दो दिन से वादकारी बिना बैनामा के वापस लौट रहे हैं।