लातेहार: जन विरोधी नीतियों के विरोध में कांग्रेस ने किया पीएम का पुतला दहन, जिलाध्यक्ष कामेश्वर प्रसाद यादव ने दी जानकारी
समाहरणालय गेट के पास NH 39 सड़क पर कांग्रेस जिला कमिटी द्वारा शनिवार की शाम करीब चार बजे जन विरोधी नीतियों के विरोध मे और पेट्रोल डीजल के दामों में की गई वृद्धि के विरोध मे पीएम का पुतला दहन किया गया।इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष कामेश्वर प्रसाद यादव ने संबोधित किया।मौके पर हरिशंकर यादव,अमित यादव, समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल थे।