पटना ग्रामीण: राजधानी पटना में आज शाम 7:00 से 7:15 तक रहेगा ब्लैक आउट, मॉकड्रिल को लेकर तैयारी पूरी
भारत सरकार के निर्देश पर आज यानी गुरुवार को पटना में सिविल डिफेंस की मॉकड्रिल होगी। इस दौरान शाम 7:00 बजे से 7:15 बजे तक पूरे 15 मिनट के लिए ब्लैकआउट रहेगा। सायरन बजते ही बिजली काट दी जाएगी और लोगों को अपने घरों, दुकानों व दफ्तरों की लाइटें बंद करनी होंगी। करीब 2 मिनट तक बजने वाले सायरन को हवाई हमले की चेतावनी मानी जाएगी।