बुलंदशहर नगर के लाल तालाब सब्जी मंडी पर सड़क के किनारे दुकान लगा रहे एक दुकानदार के सर में एक दबंग ने जोरदार डंडा मार दिया। जिससे बबलू निवासी लाल तालाब गंभीर रूप से घायल हो गया। आज बबलू एसएसपी ऑफिस पहुंचा और शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है।