बुलंदशहर: नगर के टांडा में अनूपशहर रोड स्थित सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे को लेकर जिला अधिकारी से भू माफिया के विरुद्ध की शिकायत
आज नगर के टांडा के वार्ड मेंबर लक्ष्मण सिंह के नेतृत्व में एकत्र होकर लोग जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। जहां लोगों ने जिलाधिकारी को शिकायत पत्र देते हुए टांडा के अनूपशहर रोड स्थित सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे को लेकर भू माफिया के विरुद्ध कार्रवाई की मांग करते हुए सरकारी भूमि से कब्जा मुक्त करने की गुहार लगाई है।