बुलंदशहर: न्यायालय ACJM-1 ने 174ए के मुकदमे में अपराधी को 3 वर्ष 4 माह का कारावास व ₹2000 के अर्थदंड की सुनाई सजा
बुलंदशहर में न्यायालय फर्स्ट ने 174 ए के मुकदमे में अपराधी को 3 वर्ष 4 माह का कारावास व ₹2000 के अर्थदंड की सजा सुनाई है। मामले में इस अभियोग को पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश द्वारा चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन कनविक्शन के अंतर्गत चिन्हित करते हुए मॉनिटरिंग सेल बुलंदशहर द्वारा न्यायालय में कार्रवाई संपन्न कराई गई।