बुलंदशहर: हैवेल्स कंपनी के मैनेजर ने 3 लोगों के खिलाफ नगर कोतवाली में दर्ज कराई शिकायत, दुकानों से बरामद हुआ हैवेल्स का नकली सामान
नगर में हैवेल्स कंपनी की नकली तार और सिलाई मशीन बिक रही है। बुधवार को कंपनी से आए मैनेजर वेद प्रकाश ने स्थानीय पुलिस को लेकर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान दुकानों से हैवेल्स कंपनी का नकली तार और सिलाई मशीन बरामद हुआ है। इसके संबंध में कंपनी के मैनेजर ने तीन लोगों के खिलाफ नगर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।