बक्सर: बक्सर स्टेशन पर अनोखा संयोग: 3 ट्रेनों में तीन महिलाओं का सुरक्षित प्रसव कराया गया
Buxar, Buxar | Apr 26, 2026 स्थानीय रेलवे स्टेशन पर अलग-अलग समय पर पहुंची 3 ट्रेनों में तीन गर्भवती महिलाओं ने सुरक्षित प्रसव किया। रेलवे की मेडिकल टीम की तत्परता से जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह डाउन उधना-मालदा एक्सप्रेस में सफर कर रही अंजली देवी को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। सूचना मिलते ही बक्सर स्टेशन पर मेडिकल टीम अलर्ट हो गई।