झांसी: बीकेडी कॉलेज में 3 दिनों तक चले बुंदेली महोत्सव एवं राष्ट्रीय पुस्तक मेले का नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के साथ हुआ समापन
Jhansi, Jhansi | Apr 13, 2025 झांसी के बीकेडी कॉलेज में तीन दिनों तक चले बुंदेली महोत्सव एवं राष्ट्रीय पुस्तक मेले का रविवार समय करीब 3:30 बजे नारी शक्ति वन्दन कार्यक्रम के साथ समापन हो गया। कॉलेज के प्राचार्य प्रो. एस.के. राय के नेतृत्व में आयोजित समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में क्रान्तिवीर तात्याटोपे विश्वविद्यालय, गुना (म.प्र.) के कुलपति प्रो. किशन यादव उपस्थित रहे।