झांसी: आंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने तालपुरा स्थित आंबेडकर पार्क की की सफाई
Jhansi, Jhansi | Apr 13, 2025 आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी सांसद संजय सिंह के आह्वान पर आंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर रविवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने संपूर्ण प्रदेश के आंबेडकर पार्क एवं प्रतिमाओं पर सफाई अभियान चलाया जिसके अंतर्गत झांसी के तालपुरा स्थित आंबेडकर पार्क मे साफ सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आंबेडकर प्रतिमा की पानी से धुलाई की।