झांसी: आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की, सिमराहा, बिजौली, हंसारी समेत अन्य शराब के अड्डों पर मारा छापा
Jhansi, Jhansi | Apr 13, 2025 आबकारी विभाग की गठित टीमों द्वारा चलाए जा रहे प्रवर्तन अभियान के तहत अवैध शराब निर्माण, बिक्री के दृष्टिगत सिमराहा, बिजौली, हंसारी आरा मशीन, मथुरा कॉलोनी, भट्टागांव समेत अन्य शराब के अड्डो पर अलग- अलग समय मे छापामार दबिश दी गई। दबिश के दौरान 215 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। वही एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।