झांसी: यूजी-पीजी सम सेमेस्टर की परीक्षाएं 19 को होंगी, छात्र-छात्राओं के प्रवेश पत्र 17 अप्रैल को ऑनलाइन जारी होंगे
Jhansi, Jhansi | Apr 13, 2025 झांसी के बुंदेलखंड विश्वविद्यालय एवं संबद्ध कॉलेजों में यूजी-पीजी सम सेमेस्टर की परीक्षाएं 19 अप्रैल से तीन पारियों में होंगी। 17 अप्रैल को सभी छात्र-छात्राओं के प्रवेश पत्र ऑनलाइन जारी कर दिए जाएंगे। इस बार 211 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा कराई जाएगी।