कासगंज: प्रेम प्रसंग में बहन को गोली मारकर नहर में फेंकने वाला आरोपी ढोलना कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार, ₹15 हजार का था इनाम
ढोलना कोतवाली पुलिस ने एक वांछित इनामियां आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्त में आरोपी का नाम प्रियांशु उर्फ गोलू है। आरोपी गौतमबुद्ध नगर का रहने वाला है। गिरफ्त में आया आरोपी 4 मार्च 2024 को अपनी बहन के प्रेस प्रसंग के चलते अपने दोस्त के साथ मिलकर अपनी बहन को कासगंज की हजारा नहर लेकर आया। जहां अपनी बहन को गोली मारकर उसने नहर में फेंक दिया था।