जगदीशपुर: भागलपुर में जनता दरबार, डीएम ने सुनीं 45 फरियादियों की समस्याएं
भागलपुर के समीक्षा भवन सभागार में सबका सम्मान, जीवन आसान कार्यक्रम के तहत सोमवार को जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में जिले के विभिन्न विभागों के पदाधिकारी मौजूद रहे। जहां बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया।