कामां: जुरहरा पुलिस ने 25 साल से फरार स्थाई वारंटी सहित 2 लोगों को किया गिरफ्तार
जुरहरा पुलिस ने गोकशी और आर्म्स एक्ट के मामले में 25 साल से फरार स्थाई वारंटी हसन पुत्र हरीसिंह निवासी हुजरा थाना पहाड़ी को बस स्टैंड जुरहरा से गिरफ्तार किया। वहीं चोरी के ट्रैक्टरों की खरीद-फरोख्त के मामले में वांछित जुबेर खान निवासी मुसेपुर थाना कामां को भी पाई मोड़ से दबोचा शुक्रवार शाम 6 बजे मिली जानकारी। अनुसंधान जारी है।