बांका: बांका मिनी सभागार में DM ने सात निश्चय–3 के तहत जन शिकायतों की सुनवाई की, त्वरित समाधान पर ज़ोर दिया
Banka, Banka | Apr 10, 2026 बांका में जन समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर प्रशासन सक्रिय दिखा । शुक्रवार को समाहरणालय स्थित मिनी सभागार में जिला पदाधिकारी नवदीप शुक्ला की अध्यक्षता में आमजनों की शिकायतों की सुनवाई की गई । यह पहल सात निश्चय–3 के तहत “सबका सम्मान–जीवन आसान” कार्यक्रम के उद्देश्यों को पूरा करने की दिशा में की जा रही है।