बक्सर: जिले के सभी थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण को लेकर रोको टोको अभियान के तहत 18 लोग गिरफ्तार, ₹52 हजार जुर्माना वसूला
Buxar, Buxar | Jun 20, 2024 बक्सर जिला में अपराध नियंत्रण को ले जिले के सभी थाना क्षेत्र में रोको टोको, विधि व्यवस्था संधारण एवं वाहन जांच अभियान चलाया गया. जहां विभिन्न मामलों में 18 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. वहीं रोको टोको एवं वाहन जांच अभियान के दौरान वाहन अधिनियम के उल्लंघन करने वाले से बावन हजार रुपये जुर्माना वसूली किया है.