बक्सर: जिले में चल रही गर्मी को देखते हुए सभी विद्यालय अब 22 जून तक रहेंगे बंद
Buxar, Buxar | Jun 20, 2024 जिले में चल रहे तेज गर्मी को देखते हुए जिले के सभी विद्यालय 22 जून तक बंद रहेंगे। जिला दंडाधिकारी सह डीएम अंशुल अग्रवाल ने पत्र जारी कर आवश्यक निर्देश दिया है। पत्र के अनुसार भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार बक्सर जिला में भीषण गर्मी एवं लू की स्थिति है। सभी विद्यालयों में शैक्षणिक गतिविधियों पर 22 जून तक पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा।