दमयंती नगर: अंतर्राष्ट्रीय मलेशिया कराटे चैंपियनशिप की पदक विजेता नियती दीक्षित को राज्यमंत्री लखन पटेल ने किया सम्मानित
दमोह मलेशिया में आयोजित 10 देशों की सहभागिता वाली इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप-2026 में गोल्ड और सिल्वर मेडल जीतने वाली दमोह जिले के सकोर गांव की छात्रा नियती दीक्षित का प्रदेश के पशुपालन एवं डेयरी विभाग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन पटेल ने सम्मान किया। जटाशंकर स्थित कार्यालय में राज्यमंत्री ने कहा कि नियती की उपलब्धि प्रदेश के लिए गौरव की बात है।