झालरापाटन: सुनेल तिराहे पर मैजिक ऑटो डिवाइडर से टकराकर पलटा, खाटू श्याम जा रहे रायसेन के 16 लोग घायल, झालावाड़ अस्पताल में भर्ती
झालरापाटन से गुजरने वाले नेशनल हाईवे 52 पर सुनेल तिराहा के सामने एक मैजिक ऑटो डिवाइडर से टकराकर पलट गया। इस हादसे में ऑटो में सवार 16 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए झालावाड़ के एसआरजी अस्पताल ले जाया गया है। अस्पताल चौकी प्रभारी भीम सिंह ने बताया कि मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के बरेली थाना क्षेत्र के ग्रामीण खाटू श्याम जी के दर्शन करने जा रहे थे।