महोबा: बीजानगर में युवक से मारपीट कर मोबाइल और ₹41 हजार छीनने का आरोप
Mahoba, Mahoba | Jun 22, 2026 पसवारा गांव निवासी बबलू पाल ने सात लोगों पर मारपीट, मोबाइल और नकदी हड़पने का आरोप लगाया है। सोमवार को एसपी कार्यालय पहुंचे पीड़ित ने बताया कि वह बीजानगर में एक शादी समारोह में गया था। वहां बुलाकर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और मोबाइल फोन छीन लिया। आरोप है कि आरोपियों ने उसके 41 हजार रुपये निकाल लिए तथा सोने सहित रुद्राक्ष की माला भी छीन ली।