नौगावां सादात: नौगांवा नगर में पेट्रोल पंप के पास पिकअप विद्युत पोल से टकराई, चालक घायल
नौगांवा नगर में स्थित पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे के आसपास में तेज रफ्तार पिकअप विद्युत पोल से टकरा गई, जिसमें पिकअप चालक बुरी तरह घायल हो गया। आसपास के लोगों की मदद से पिकअप चालक को नगर के समुदाय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने उसे अमरोहा के लिए रेफर कर दिया अभी यह पता नहीं चल पाया है पिकअप चालक कौन है कहां से आ रहा था।