नौगावां सादात: नौगांवा के नई बस्ती मोहल्ले में बिजली के पोल में उतरा करंट, सात साल के मासूम की हुई मौत
आज नई बस्ती में फरीदी मैमोरियल इन्टर कॉलेज वाली गली में लाऔजी बीड़ी फैक्ट्री के सामने लगे लोहे के पोल में करेंट उतरने से लगभग 7 वर्ष के मासूम बच्चे की जान चली गई है। बच्चा अपनी नानी के घर आया हुआ था लोगों का कहना है उक्त पोल मे पिछले 3 4 दिनों से करेंट आ रहा था जिसकी मौखिक शिकायत विद्युत उपखण्ड नौगावां सादात पर की गई थी।