नौगावां सादात: नौगांवा तहसील क्षेत्र के मोहल्ला नई बस्ती में करंट लगने से मासूम की हुई मौत
आपको बता दे की चांदपुर में सलीम का परिवार रहता है। सलीम का 7 वर्षीय पुत्र सुफियान नौगांवा तहसील क्षेत्र के मोहल्ला नई बस्ती में स्थित रईस अहमद अपने नाना के घर आया हुआ था। बुधवार शाम करीब 5:00 बजे के आसपास में सुफियान खेलते हुए घर के बाहर पहुंचा तो विद्युत पोल में करंट उतर आया करंट की चपेट में आकर सुफियान जमीन पर गिर गया।