नौगावां सादात: नौगांवा अमरोहा रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल, हालत गंभीर
आपको बता दे की नौगांवा थाना क्षेत्र के गांव अकबरपुर पट्टी निवासी रवि अपनी बाइक लेकर नौगांवा शहर में किसी काम से आ रहा था। शुक्रवार रात करीब 7:30 बजे के आसपास में जैसे ही वह नौगांवा अमरोहा रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचा तो तेज गति के साथ आए किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी, टक्कर लगने से रवि गंभीर रूप से घायल हो गया।