नौगावां सादात: खेडी मोड़ के पास तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की हुई मौत
नौगांवा थाना क्षेत्र के गांव मिलक बादशाहपुर में ब्रह्मपाल सिंह का परिवार रहता है। उनका पुत्र मोनू बुधवार रात करीब 9:00 बजे के आसपास में अपनी बाइक लेकर किसी काम से गया था। इस दौरान खेड़ी मोड़ के पास पहुंचा तो तेज गति के साथ आई पिकअप ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी, टक्कर लगने से मोनू जमीन पर गिर गया सूचना पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई।